Samastipur

विभूतिपुर में बिजली विभाग के नाराज रवैया से आक्रोशित ग्रामीणों ने लाइनमैन को बनाया बंधक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पकाही धनिया वार्ड संख्या-10 स्थित पुल के समीप बिजली पोल टूट जाने के कारण बिजली बाधित हो गई थी। ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत बिजली विभाग के वरिय अधिकारीयों को लगातार किया जा रहा था। लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। इसी बीच पहुंचे लाइनमैन को गुस्साए ग्रामीणों ने बंधक बना लिया, साथ ही बिजली विभाग के खिलाफ लोग जमकर नारे बाजी करने लगें।

लोगों में विभाग के प्रति काफी आक्रोश देखा जा रहा था। लोगों के द्वारा ग्रामीण जेई और एसडीओ को बुलाने की मांग की जा रही थी। ग्रामीणों का कहना था कि जहां पर पहले पोल गरा हुआ था, वह सड़क के बीच में आ जाता है, उस जगह से हटकर पश्चिम की ओर गाड़ने को कह रहे थे। बिजली के खंभे की जगह बदलने की शिकायत कई बार ग्रामीणों ने बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारी से किया था, लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हुआ। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश था।

इसी बीच पहुंचे लाइनमैन को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर बिजली खंभे की जगह बदलने व पश्चिम दिशा की ओर गाड़ने अड़े हुए थे। वहीं इस मामले की सूचना मिलने पर विभूतिपुर थाना में कार्यरत अजय कुमार अपने दलबल के साथ पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाते हुए जेई से बात कर समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन देकर लाइनमैन को बंधक मुक्त कराया।

वहीं ग्रामीण पंकज कुमार, पाल सिंह, प्रदीप कुमार, रणधीर कुमार, रंजीत कुमार, रामहित महतो, राम उदय महतो, नीतीश कुमार, प्रमोद ठाकुर, मनोज कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन कनीय विद्युत अभियंता विभूतिपुर को दिया है।

आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि गांव में एक पुल के निर्माण के बाद सड़क के बीच में एक बिजली का खंभा आ गया है, जिससे ग्रामीणों में काफी दिक्कत हो रही है। यह खंबा सड़क के बीच में होने के कारण यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहा है और दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है। वहीं ग्रामीणों ने बिजली के खंभे को सड़क के किनारे से पश्चिम में शिफ्ट करवाने की बात कही है, ताकि सड़क का उपयोग करने वाले लोगों को कोई परेशानी ना हो और यातायात सुचारू रूप से चल सके।

Avinash Roy

Recent Posts

नगर निकायों की सुरक्षा होगी मजबूत, तैनात होंगे सशस्त्र होमगार्ड जवान; विभाग का निर्देश

समस्तीपुर : राज्य के शहरी क्षेत्रों और नगर निकायों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक…

3 घंटे ago

उजियारपुर में नागपंचमी के दिन सर्पदंश से युवती की मौ’त, अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक में गंवाया समय

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी गांव में नाग पंचमी…

10 घंटे ago

बेउर जेल से रिमांड पर समस्तीपुर लाए गए रेल मंडल के APO-2, सरकारी आवास से मिला था अवैध हथियार, CBI ने घूस लेते किया था गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय के तत्कालीन एपीओ-2 अरुण कुमार मंडल को अवैध हथियार…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के इस स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे शिक्षक, पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के हरिपुर बढेता गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिपुर बरहता…

12 घंटे ago

जनता दरबार में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित जनता दरबार में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा ने जिले के…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के रूपौली पंचायत में बनेगा अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, भूमि को मिली स्वीकृति

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के रूपौली पंचायत स्थित गोहदा में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना…

13 घंटे ago