समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर सकरा पंचायत में बुधवार को एक टेंपू चालक का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान ननकी दास के 40 वर्षीय अनिल दास के रूप में की गई है। घटना को लेकर परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों का बताना है कि किसी ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी है। बताया जाता है कि मिश्रौलिया के खुनिया चौड़ में मछली पालन हेतु बनाए गए हेजरी के ऊपर बोर्डिंग के बगल में बनाए गए खोपड़ी से टेंपो चालक का शव बरामद हुआ है।
घटना के बारे में बताया जाता है कि बीती रात टेंपू चालक अनिल दास सेंटर से दूध देकर अपने घर वापस लौटा। इसके बाद वह घर से बाहर निकला लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। वहीं सुबह शौच के लिए जब कुछ ग्रामीण चौर में गए तो संदिग्ध हालत में खोपड़ी में अनिल दास मृत्य पड़ा हुआ था। इधर घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने अपने टीम के साथ पहुंचकर छानबीन करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं इस घटना को लेकर परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि किसी ने अनील की गला दबाकर हत्या कर शव को संदिग्ध हालत में वहां छोड़ दिया है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…