Samastipur

पंचायती के दौरान देसी कट्टा लहराने के आरोप में तीन युवक को उजियारपुर थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- उजियारपुर थाना क्षेत्र के पचपैका गांव में एक विवाद के सुलह कराने के लिए आयोजित पंचायती में कट्टा लहराने के आरोप में तीन युवक को पुलिस ने कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों का पहचान विद्यापतिनगर गांव निवासी अवधेश गिरि का पुत्र अभिषेक कुमार, पंकज गिरि का पुत्र गोलू कुमार व वैशाली जिले के गरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनीपट्टी पीरापुर हाल्ट निवासी शंकर गोस्वामी का पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई।

गिरफ्तार असरोपियो को पुलिस ने रविवार को न्यायिक कार्रवाई के लिए न्याययिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पचपैका गांव में किसी विवाद को सुलझाने के लिए विद्यापतिनगर से लोग पहुंचे थे। इसी बीच बातचीत के दौरान आवेश में आकर एक युवक ने पिस्टल लहराकर लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास करने लगा। इसी बीच सूचना पर गांव में गश्त लगा रही 112 पुलिस टीम को मिली। इसके साथ ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर तीनों युवकों को दबोच लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

1 घंटा ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

1 घंटा ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

2 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

7 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

9 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

13 घंटे ago