Samastipur

ना बैंड बाजा ना बाराती; गंधर्व विवाह का हॉट स्पॉट बन रहा समस्तीपुर का थानेश्वर स्थान मंदिर, बिना रिश्तेदार प्रेमी युगल ने रचाई गुपचुप शादी!

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा रहा है कि एक प्रेमी युगल बिना किसी बैंड-बाजे, बारात या रिश्तेदारों के शादी रचा रहा है। यह अनोखी शादी समस्तीपुर शहर के प्रसिद्ध थानेश्वर स्थान मंदिर में हुई, जहां न तो पंडित की मौजूदगी थी और न ही कोई औपचारिक रस्म। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरता है, जबकि लड़की उसके पैर छूकर आशीर्वाद लेती है। इस दौरान एक दोस्त तस्वीरें खींच रहा है, और पास में खड़ी एक अन्य लड़की इस पल को कैमरे में कैद कर रही है। किसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

वायरल वीडियो में दिख रहा यह दृश्य बेहद सादगी भरा है। युवक और युवती एक-दूसरे के प्रति प्रेम और समर्पण दिखाते हुए मंदिर के पवित्र परिसर में अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बांधते हैं। लेकिन इस सादगी के पीछे कई अनसुलझे सवाल भी हैं। क्या ये जोड़ा अपनी मर्जी से शादी कर रहा था, या फिर परिवार के विरोध के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा? क्या यह शादी कानूनी रूप से मान्य होगी?

लोगों के अनुसार, थानेश्वर स्थान मंदिर में ऐसी शादियां कोई नई बात नहीं हैं। यहां अक्सर प्रेमी जोड़े अपने कुछ दोस्तों के साथ पहुंचते हैं, और बिना किसी पारंपरिक रस्म के गंदर्भ विवाह रचाते हैं और चुपके से चले जाते हैं। हैरानी की बात यह है कि इन शादियों में न तो पंडित से पर्ची कटवाई जाती है और न ही परिवार वालों की मौजूदगी होती है।

थानेश्वर स्थान मंदिर, जो समस्तीपुर का एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र है, अब प्रेमी युगलों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर की पवित्रता और सादगी इस तरह की शादियों को और आकर्षक बनाती है। हालांकि, कुछ लोग इसे सामाजिक और पारंपरिक मूल्यों के खिलाफ मानते हैं। उनका कहना है कि बिना परिवार की सहमति और रीति-रिवाजों के ऐसी शादियां समाज में विवाद का कारण बन सकती हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

2 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

2 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

3 घंटे ago

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

8 घंटे ago