Samastipur

एसपी ने किया अंगारघाट थाने का निरीक्षण, थानाध्यक्ष को दिए कई दिशा-निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने गुरुवार को अंगारघाट थाने का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने विधि व्यवस्था संधारण सहित सिरिस्ता का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने थाना में संधारित पंजियों, संचिकाओं, गुंडा पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, आगंतुक पंजी, मालखाना पंजी, महिला हेल्प डेस्क पंजी, लोक शिकायत पंजी, हाजत पंजी, वारंट इश्तिहार, कुर्की पंजियों का अवलोकन किया। साथ ही साथ उसे अद्यतन रखने का निर्देश भी दिया गया।

अंगारघाट थाना में लंबित कांडों की समीक्षा कर संबंधित अनुसंधानकर्ता व थानाध्यक्ष दिव्य ज्योति को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। वहीं थाना में नियमित रूप से भूमि विवाद से संबंधित बैठक करने, थाना में नियमित रूप से सभी दागियों को सत्यापित करने एवं उनके गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया। साथ ही थाना परिसर की स्वछता, अनुशासन व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को ईमानदारी अनुशासन एवं तत्परता के साथ अपने कर्तव्यो का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

3 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

7 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

8 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

8 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

8 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

10 घंटे ago