Samastipur

शशिनाथ झा हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने समस्तीपुर SP को किया तलब, पुलिसिया भूमिका पर सवाल !

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए चर्चित पूर्व मुखिया शशिनाथ झा हत्याकांड की सुनवाई के दौरान पुलिसिया कार्यशैली पर टिप्पणी करते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट ने तलब किया है। अधिवक्ता राजीव कुमार झा, धर्मेंद्र कुमार सिन्हा, अतुल कुमार झा व सुरभि जैन ने बताया कि न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह व न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा ने मुसरीघरारी थाना कांड संख्या 97/21 से संबंधित सुनवाई के दौरान अधिवक्ता ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से लेकर समस्तीपुर कोर्ट तक पुलिस अधीक्षक मुद्दई के साथ थे। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में आकर पुलिस अधीक्षक न जाने किस कारण से मुदालय के साथ खड़ें है। पुलिस अधीक्षक ने जो शपथ पत्र दाखिल किया है, उसका पारा नम्बर 13, 14, 15 यही साबित कर रहा है। न्यायमूर्ति द्वय ने इसे गंभीरतापूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर को तलब किया है।

आठ को मिली थी उम्र कैद :

चर्चित पूर्व मुखिया शशिनाथ झा हत्याकांड में अदालत ने वर्ष 2024 में अहम फैसला दिया था। समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना अंतर्गत बखरी बुजुर्ग पंचायत के पूर्व मुखिया व कद्दावर माने जाने वाले शशिनाथ झा हत्याकांड में आठ आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। तत्कालीन अपर व जिला सत्र न्यायाधीश सोनेलाल रजक ने मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद आरोपियों को आजीवन कारावास के साथ साथ दस- दस हजार रुपये आर्थिक दंड भी लगाया था।

सजा पाने वाले दोषियों में मुख्य आरोपी राजेश पाल के अलावा धीरेन्द्र राय उर्फ बड़का बउआ, हिमांशु राय, अर्जुन दास उर्फ करिया, सुमित कुमार उर्फ फुचिया, चंदन कुमार, निलेन्दु गिरि व सुनील राय शामिल थे। बाद में हाईकोर्ट ने पांच अभियुक्त को बेल पर रिहा कर दिया। इसपर सुप्रीम कोर्ट ने अधिवक्ता ने चैलेंज कर अपना पक्ष भी रखा।

पंचायत में विवाद सुलझाने के दौरान की गई थी हत्या :

बता दें कि बखरी बुजुर्ग गांव में बीते 6 अगस्त 2021 को सशस्त्र अपराधियों ने पूर्व मुखिया 58 वर्षीय शशिनाथ झा को सरेआम गोलियों से भून डाला गया था। जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त शशिनाथ वार्ड 11 में पंचायत कर एक विवाद को सुलझा रहे थे। वहां एक ग्रामीण के बुलाने पर गए थे। पंचायत समाप्त होने के बाद चार पहिया वाहन पर सवार हुए। इसी बीच पूर्व से घात लगाए दो बाइक पर सवार आधा दर्जन सशस्त्र अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर गोलियों से छलनी कर दिया था। मृतक की पत्नी ने मुसरीघरारी थाना में प्राथमिकी दर्ज करा। इसमें चार नामजद व आधा दर्जन अज्ञात को आरोपित किया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

6 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

7 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

16 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

17 घंटे ago