Samastipur

रोसड़ा टावर चौक पर टैंकर ने बाइक सवार 23 वर्षीय युवक को रौंदा, हुई मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- शहर के अतिव्यस्तम चौराहा टावर चौक के समीप मंगलवार की दोपहर एक तेल टैंकर ने बाइक सवार को रौंद डाला। जिससे बाइक सवार युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। ईलाज में ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव वार्ड 02 निवासी रामकुमार दास के पुत्र रंजन कुमार (23 वर्ष) के रूप में की गई है। रोसड़ा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक रंजन अपने एक साथी के साथ बाइक से बाजार की तरफ जा रहा था, इसी दौरान टावर चौक और गर्ल्स हाई स्कूल मोड़ के बीच महावीर चौक की तरफ से आ रही तेल टैंकर ने बाइक सवार को रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि तेल टैंकर शहर में इतनी रफ्तार में था कि बाइक सवार के टैंकर के चपेट में आने के बाद भी चालक उसे करीब 20 मीटर तक घसीटता रहा। हालांकि स्थानीय लोगों के शोर-शराबे और बाजार में भीड़ के कारण चालक ने वाहन रोका।

आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को ईलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि ईलाज के लिए बेगूसराय ले जाने के दौरान ही रास्ते में रंजन ने दम तोड़ दिया। इधर, घटना के बाद पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया है।

इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। परिजन से आवेदन पर प्राप्त कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। शादी की देखासुनी के लिए घर आया था रंजन रोसड़ा। मंगलवार को सड़क हादसे का शिकार हुए रंजन के घर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की खबर मिलते ही उसके घर कोहराम मच गया। परिजनों के चीख-चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो उठा।

ग्रामीणों ने बताया कि तीन बहनों में एकलौता भाई रंजन घर का अकेला कमाऊ सदस्य था। वह हैदराबाद में रहकर मजदूरी किया करता था। एक सप्ताह पहले ही वह घर आया था। परिजनों ने बताया कि रंजन के शादी की बात चल रही थी। उसकी शादी तय की जानी थी। घरवालों के द्वारा लड़की देखे जाने की तारीख तय थी। इसलिए रंजन को बाहर से घर बुलाया गया था। रंजन के पिता बार-बार खुद को कोसते हुए दहाड़ मारकर रो रहे थे। वहीं मां और बहनें रो-रो कर बेसुध पड़ी थी। उसके घर परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे हर किसी की आंखें नम थी। सबों के जुबां पर एक ही बात थी कि मां-बाप के बुढ़ापे का सहारे छीन गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

2 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

4 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

10 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

10 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

11 घंटे ago