Samastipur

रोसड़ा में दिनदहाड़े बैंककर्मी की बाइक चोरी, CCTV में बाइक ले जाते दिखा बदमाश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- शनिवार को शहर के सिनेमा चौक से उच्चकों ने दिनदहाड़े एक बैंक कर्मी की बाइक उड़ा दी। इस संबंध में शहर के बिहार ग्रामीण बैंक शाखा के कर्मी प्रेमरंजन कुमार ने थाना को आवेदन दिया है। उन्होंने कहा है कि शनिवार की सुबह उन्होंने अपनी अपाचे बाइक बैंक शाखा के पीछे पार्किंग में खड़ी कर रखी थी।

ड्यूटी ऑफ होने के बाद शाम में जब पार्किंग के समीप पहुंचा तो बाइक गायब पाया। इधर, घटना की तहकीकात के लिए जब आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो उसमें एक उच्चका बाइक की हैंडल लॉक तोड़ उसे ले जाता है दिखाई दिया।

इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदिग्ध की तालाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चोरी की घटना को थाना में दिया आवेदन विभूतिपुर। खास टभका दक्षिण के चकफतेहगंज वार्ड 12 निवासी नरेश कुरेरी ने चोरी की घटना को लेकर थाने में एक लिखित शिकायत की है। जिसमें कहा है कि वे विकास कुरेरी व रंजू कुरेरी तीनों सहोदर भाई है।

30 अप्रैल को तीनों फरीक घर से बाहर रिश्तेदार के यहां गए थे। विगत 2 मई की रात्रि करीब 2 बजे घर का ताला तोड़कर पुत्री की शादी वास्ते रखे सोना का कान की दो बाली व चकती, चांदी का बलिया, संजू कुरेरी के घर से पीतल का लोटा, 11 गिलास, सिलिंग पंखा, बाइक की दूसरी सेट चाभी चोरी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

1 घंटा ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

11 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

12 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

15 घंटे ago