समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को तैनात आरक्षी कन्हैया कुमार की सतर्कता से एक पाॅकेटमार रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी एक यात्री की जेब से पर्स चुराकर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी ड्यूटी पर मौजूद कन्हैया कुमार ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। पकड़े गए पाॅकेटमार की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के विक्रमपुर बांदे के संतोष कुमार के रूप में हुई है।
उसने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने स्टेशन पर खड़े एक सुनील कुमार की जेब से पर्स चुराया था। पर्स की तलाशी के दौरान उसमें 500 रुपये नकद तथा आधार कार्ड मिला, जिससे पीड़ित की पहचान की पुष्टि हुई। पीड़ित सुनील कुमार दिल्ली जाने के लिए समस्तीपुर स्टेशन आए थे। घटना की सूचना पाकर रेल उपनिरीक्षक विवेक कुमार मौके पर पहुंचे और आरोपी को रेल थाना लाया गया, जहां पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर संतोष कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…
बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…
बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…
समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…