Samastipur

BREAKING : समस्तीपुर स्टेशन से खुलते ही बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल, भोला टॉकीज गुमटी बंद होने पर लगा भयंकर जाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल महकमे से आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार 15203 बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल हो गया। इस कारण शहर के ताजपुर रोड पीर स्थान के पास ट्रेन करीब 9:50 बजे से खड़ी रही। इधर समस्तीपुर-कर्पूरीग्राम रेलमार्ग पर अवस्थित भोला टॉकीज 53A गुमटी बंद होने के कारण शहर के ताजपुर रोड में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी।

यात्री आयुष राज ने बताया कि समस्तीपुर स्टेशन से यह ट्रेन ज्यों ही खुली और ताजपुर रोड में ओवरब्रिज को पार कर रही थी कि अचानक से रूक गयी। करीब आधे घंटे तक रूकी रही तो ट्रेन के टीटी से जानकारी मिली की इंजन फेल हो गया है।

इधर पूछे जाने पर समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि समस्तीपुर स्टेशन से ट्रेन करीब 9:50 बजे रात्रि में रवाना हुई। लेकिन स्टार्टर सिग्नल पार करते ही इंजन में तकनीकी खराबी उत्पन्न हो गयी। अधिकारियों की टीम ने करीब 10:25 बजे सूचना दी कि 15203 का इंजन फेल हो गया है। रिलीफ इंजन की मांग की गयी है।

इधर समस्तीपुर यार्ड से रिलीफ इंजन की व्यवस्था की गयी है। समाचार लिखे जाने तक ट्रेन करीब दो धंटे से रूकी हुयी थी।जिस कारण समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर अप रेलमार्ग पर अन्य ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। मिली जानकारी के अनुसार करीब 11:10 बजे रात्रि में इसे रवाना किया गया है। इधर जाम लगने की सूचना पर जब तक ट्रेन खड़ी रही तब तक भोला टॉकीज गुमटी को खोला गया और ताजपुर रोड से जाम हटाया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

5 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

6 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

18 घंटे ago