Samastipur

नये LHB रैक के साथ चलेगी डिब्रूगढ़ टाउन- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : 20503 डिब्रूगढ़ टाउन-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस नये एलएचबी रैक के साथ चलेगी। इसके लिए संबंधित रेलवे जोन ने तैयारी पूरी कर ली है। पुराने रैक के जगह नये एलएचबी रैक को दिया गया है। नया एलएचबी रैक नये सस्पेंशन सिस्टम और इंटीरियर से युक्त होगा। इससे यात्रियों को नई तरह का अनुभव होगा। वहीं कुछ अतिरिक्त सुविधाएं भी नये रैक में मिलेगी।

बताते चलें कि 20503 डिब्रूगढ़ टाउन नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस समस्तीपुर जंक्शन होते हुए जाती है। राजधानी एक्सप्रेस हमेशा से यात्रियों की पहली पसंद है नई दिल्ली जाने के लिए। ऐसे में पुराने रैक के जगह नये एलएचबी रैक मिलने से राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों को पहले सफर में ही नया अनुभव होगा।

रक्सौल से उधना के लिए स्पेशल ट्रेन :

ग्रीष्मकालीन अवकाश के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 1 जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। 05559 रक्सौल-उधना स्पेशल 17 मई से 26 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को रक्सौल से 05.30 बजे खुलकर 05.53 बजे सिकटा, 06.20 बजे नरकटियागंज,

07.00 बजे बगहा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन रविवार को 12.35 बजे उधना पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 05560 उधना-रक्सौल स्पेशल 18 मई से 27 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को उधना से 15.35 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए सोमवार को 22.20 बजे बगहा, 22.55 बजे नरकटियागंज एवं 23.20 बजे सिकटा व मंगलवार को 00.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

1 घंटा ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

2 घंटे ago

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

3 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

10 घंटे ago