समस्तीपुर :- समस्तीपुर के वैनी में अल्युमिनियम फैक्ट्री के पास बुधवार की सुबह ट्रक और बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान वैनी गांव के ही श्यामू राय के बेटे विनय कुमार (25 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर जुटे लोगों ने घटनास्थल पर वैनी- ताजपुर सड़क को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बाद में स्थानीय थाना और जनप्रतिनिधियों की मदद से करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद सड़क जाम खत्म कराया गया। बाद में पुलिस ने मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना के संबंध में लोगों का बताना है कि विनय सुबह करीब 9 बजे अपनी बाइक से किसी काम के लिए वैनी से ताजपुर जा रहा था। इसी दौरान अल्युमिनियम फैक्ट्री के पास सामने से आ रही एक ट्रक से उसकी ठोकर हो गई। इस घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक लगाकर वहां से कूद कर फरार हो गया।
बाद में जब घटना की जानकारी लोगों को मिली तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और सड़क को जाम कर दिया। लोग पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। साथ ही लोग सड़क पर ब्रेकर बनाने की भी मांग कर रहे थे। लोगों का कहना है कि ब्रेकर नहीं रहने के कारण वाहन चालक वाहन और बेकाबू रूप से चलाते हैं, जिससे आए दिन सड़क हादसा हो रहा है।
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…