Samastipur

समस्तीपुर में पुलिस जीप पर हमला मामले में दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड में इन्कम टैक्स कार्यालय के नजदीक शनिवार की दोपहर नगर थाने की जीप पर हमला व घंटो सड़क जामकर आगजनी करने के मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें दो किशोर भी शामिल है। बता दें कि शनिवार की दोपहर पुलिस लिखे एक चार चक्का वाहन से टैंपू में आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इस घटना में टैंपू चालक समेत तीन लोग जख्मी हो गये थे।

इस दौरान पुलिस लिखा गाड़ी वहां से निकल गया था। तभी पीछे से आ रहे नगर थाने की एक जीप को स्थानीय लोगों ने घेर लिया व उसपर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया और सड़क जामकर नारेबाजी की थी। मामले को लेकर मुफस्सिल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए दो किशोर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो नाबालिग हैं, जिन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जबकि अन्य दो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

3 घंटे ago

मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में सोमवार को…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

14 घंटे ago