समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन निवासी प्रद्युम्न कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिक की में गांव के ही आदित्य कुमार उर्फ छोटू अनमोल कुमार, आदर्श कुमार अरविंद चौधरी ,आनंद कुमार के साथ तीन-चार अज्ञात को आरोपित करते हुए कहा है कि वह देवेंद्र नगर फिजिकल एकेडमी चलाता है। उक्त आरोपित एकेडमी में ट्रेनिंग ले रहे लड़कियों के साथ गाली-गलौज करते हुए गलत इशारे कर रहा था।
जब लड़कियों ने इसका विरोध किया तो उन लोगों के साथ जोर जबरदस्ती करते हुए धारदार हथियार से मारना पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्हें भी पिस्टल के बट व विकेट से मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। पीड़ित ट्रेनर ने बदमाशों द्वारा गले से सोने का चेन व पर्स भी छीन लेने की बात कही है। इधर इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…
समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…