समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक पेट्रोल पंप कर्मी की मौत हो गई। मृतक अपने दोस्त व पेट्रोल पंप के मालिक के बेटे के साथ बाइक से शादी में जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। मृतक की पहचान कापन निवासी अजय कुमार आजाद (35 वर्ष) के तौर हुई है। वह श्यामजी पेट्रोल पंप पर काम करता था। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना भरपुरा पासवान टोला के पास की है। वहीं उसके दोस्त की पहचान आलमपुर कोदरिया के नीतीश कुमार के रूप में की गई है। वह भी गंभीर रूप से जख्मी है जिसका निजी अस्पताल में इलाज जारी है।
घटना के संबंध में मृतक के चाचा रामलखन ने बताया कि हादसे के बाद दोनों को स्थानीय लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। जबकि नीतीश को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इधर घटना के संबंध में विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया की शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है।
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…