Samastipur

दो दिवसीय कन्वेंशन में समस्तीपुर के सुधीर बने AISF बिहार के प्रदेश अध्यक्ष

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी : छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन एआइएसएफ के बिहार राज्य परिषद का दो दिवसीय कन्वेंशन वैशाली जिले के देसरी में सम्पन्न हुआ। पटोरी प्रखंड के दक्षिणी धमौन निवासी सुधीर कुमार को सर्वसम्मति से बिहार राज्य इकाई का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। यह सम्मेलन एआइएसएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विराज देवांग की निगरानी में संपन्न हुआ, जिसमें राज्यभर से छात्र प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संगठन ने शिक्षा और रोजगार के सवालों पर राज्यव्यापी जनांदोलन की रणनीति तय की।

ज्ञात हो कि सुधीर कुमार विगत दस वर्षों से छात्र आंदोलनों में निरंतर सक्रिय हैं। सुधीर कुमार के राज्य अध्यक्ष बनने पर भाकपा राज्य सचिव रामनरेश पांडेय, विधानपार्षद संजय कुमार सिंह, भाकपा विधायक दल के नेता रामरतन सिंह, एआईवाईएफ राष्ट्रीय सचिव रौशन सिन्हा,राज्य सचिव मो. गयासुद्दीन, अध्यक्ष शंभु देवा, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा, दलसिंहसराय अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष विनोद समीर पोद्दार, भाकपा जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, रामचन्द्र महतो, बिहार राज्य शिक्षक संघ गोपगुट के जिला अध्यक्ष अशोक साहू, चंदन कुमार, सुनील कुमार सिंह, दीपक झा, अभिनव अंशु, राजन वर्मा, गौरव शर्मा, सूरज पाठक, योगेन्द्र प्रसाद राय, हरिशंकर शर्मा, अनिमेष कुमार आदि ने उन्हें बधाई दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

17 मिनट ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

44 मिनट ago

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

2 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

9 घंटे ago