समस्तीपुर/कल्याणपुर : +2 उच्च विद्यालय कल्याणपुर में मनरेगा से बने खेल मैदान का उद्घाटन जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने किया। मंत्री के पहुंचने पर डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार सिंह, पीओ मनरेगा महेश भगत ने सम्मानित किया। मुखिया कल्याणपुर गंगा देवी ने चादर, फूल-माला से सम्मानित किया। प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर प्लस टू उच्च विद्यालय खेल ग्राउंड का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि समस्तीपुर जिला में सरकार द्वारा दो सौ खेल ग्राउंड का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को मानसिक शारीरिक विकास के साथ विद्यालय में पढ़ाई के साथ कल्याणपुर प्रखंड में खेलकूद के लिए राज्य सरकार के द्वारा बच्चों को खेल ने के लिए बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, रेसिंग ट्रैक जिम के लिए बढ़ावा देने के लिए बच्चों को खेल मैदान का सरकार के द्वारा निर्माण किया जा रहा है।
कल्याणपुर प्रखंड के जीविका को तीन करोड़ 41 लाख पांच हजार रुपए दिया गया है। मौके पर बीडीओ देवेंद्र कुमार, मनरेगा पीओ महेश भगत, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू राय, सिमरिया भिंडी पंचायत के मुखिया सामंत कुमार, डीपीओ अविनाश कुमार मनरेगा कार्यपालक अभियंता अवध बिहारी सिंह उपस्थित रहे।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…