Samastipur

समस्तीपुर में नीट यूजी की परीक्षा में 114 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुआ आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी रविवार को हुई। इसके लिए सुबह 11 बजे से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। दोपहर 1:30 बजे सभी सात परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश बंद कर दिया गया। अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर अधिकांश कैंडिडेट को पेरेंट्स छोड़ने पहुंचे। कुछ पेरेंट्स लौट गये तो कुछ परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षा खत्म होने का इंतजार करते रहे। परीक्षार्थियों को एंट्री पूरी जांच-पड़ताल के बाद दी गई। केंद्र पर प्रवेश के पहले तलाशी ली गई।

मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। उसके साथ ही एडमिट कार्ड, जरूरी दस्तावेज के साथ प्रवेश दिया गया। बायोमैट्रिक अटेंडेंस के माध्यम से भी जांच- पड़ताल कर केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। इससे इतर शहर के तिरहुत एकेडमी परीक्षा केंद्र पर पानी की पारदर्शी बोतल कैंडिडेट को नहीं ले जाने दिया गया। इस पर अभिभावकों ने कड़ी आपत्ति जतायी।

रविवार होने के बावजूद शहर के सड़कों पर आम दिन की तरह ट्रैफिक नजर आया। नीट यूजी के परिक्षार्थियों की भीड़ थी। तिरहुत एकेडमी से निकल रहे परिक्षार्थियों ने बताया कि सब्जेक्ट के अनुसार फिजिक्स का सेक्शन पिछले साल की तुलना में कठिन और लम्बा था। इस सेक्शन में ज्यादातर प्रश्न न्यूमेरिकल प्रकार के और बाकी के प्रश्न थ्योरी से रिलेटेड थे। बहुविकल्पीय प्रकार वाले प्रश्न मुश्किल थे।

नीट यूजी की परीक्षा में 114 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित :

एक-दो प्रश्न छोड़कर सभी प्रश्न सिलेबस के अंतर्गत ही थे। इसके अलावा केमिस्ट्री सेक्शन को आसान से मध्यम की ओर बताया गया है। प्रश्न पत्र में कुछ प्रश्न एनसीईआरटी से भी लिये गये हैं। अनुभाग ए और बी में कार्बनिक, अकार्बनिक और भौतिक रसायन विज्ञान से समान संख्या में प्रश्न थे। इन सबके अतिरिक्त जूलॉजी सेक्शन आसान से मध्यम था लेकिन कुछ इसमें कुछ मुश्किल प्रश्न भी शामिल थे। प्रश्न पत्र में सवाल 11वीं एवं 12वीं का पाठ्यक्रम के आधार पर ही थे।

इधर, सरकारी काॅलेज व स्कूलों में केंद्र बनाने पर अभिभावकों के साथ साथ परीक्षार्थियों में भी आक्रोश दिखा। परीक्षार्थियों का कहना था कि बाथरूम, पेयजल की व्यवस्था काफी गंदी थी। शुद्ध पेयजल की जगह गंदा पानी पीने को विवश होना पड़ा। बैठने की व्यवस्था पर भी परीक्षार्थियों ने टिप्पणी करते हुए एनटीए को कोसते हुए गये। जानकारी के मुताबिक 4040 परीक्षार्थियों में से 3926 सम्मिलित हुए। जबकि 114 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

10 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

11 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

12 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

19 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

21 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

23 घंटे ago