Samastipur

समस्तीपुर से बेगूसराय में लूट की घटना को अंजाम देने पहुंचे 4 कुख्यात बदमाश भारी मात्रा में हथियार के साथ गिरफ्तार, सोना लूटकांड गिरोह से भी कनेक्शन आया सामनें

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : बेगूसराय जिले के लाखो थाना क्षेत्र में समस्तीपुर से लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने पहुंचे चार कुख्यात बदमाशों को पुलिस ने हथियार समेत गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूट की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। गुप्त सूचना पर की गई इस कार्रवाई में गिरफ्तार चार अपराधियों में दो के उपर समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाने में लूट समेत अन्य कई संगिन मामले पहले से दर्ज है।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली बनहरा निवासी बलदेव राय के पुत्र राजू कुमार, इसी गांव के सुदर्शन सिंह के पुत्र सोनू सिंह, मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के ही बथुआ बुजुर्ग के अरविंद चौरसिया के पुत्र रत्नेश कुमार व इसी गांव के स्व. शहाबुद्दीन के पुत्र मो. नवाब शरीफ के रूप में की गई है। इसमें राजू कुमार के ऊपर मुसरीघरारी थाने में कांड संख्या 141/ 21 दर्ज है। वहीं सोनू कुमार के उपर मुसरीघरारी थाने में कांड संख्या 3/18 , 24/18 , 86/18 और 100/18 दर्ज है। इनके पास से दो देशी कट्टा, 20 कारतूस, एक मोबाइल और एक मारुति ओमनी कार जब्त की गई।

बताते चलें की बुधवार को लाखो थाना को सूचना मिली थी कि समस्तीपुर से कुछ अपराधी हथियार के साथ बेगूसराय में लूट और डकैती की योजना बना रहे हैं। ये लोग एक ओमनी कार और मोटरसाइकिल से लाखो थाना क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी गई। उनके निर्देश पर लाखो थाने की पुलिस व डीआईजी की टीम ने कारवाई करते हुए भगवानपुर रेलवे डाला के पास एक ओमनी कार को रोका। उसमें चार संदिग्ध बैठे थे। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम राजू कुमार, सोनू कुमार सिंह, रत्नेश कुमार और मो. नवाब शरीफ बताया। चारों समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

तलाशी में दो देशी कट्टा, 20 कारतूस और एक मोबाइल बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने ओमनी कार को जब्त करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इसमें से गिरफ्तार रत्नेश चौरसिया भाजपा नेता है और मंत्री मंडल सचिवालय विभाग द्वारा सरायरंजन प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का भी सदस्य है। बेगूसराय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इन सभी का सोना लूटकांड गिरोह से कनेक्शन भी मिला है।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

3 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

13 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

13 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

16 घंटे ago