Samastipur

अवैध संबंध बनाने का विरोध करने पर विधवा महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, FIR दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगूनियां सूर्यकंठ खोड़ी वार्ड संख्या 38 निवासी विधवा खुशबू कुमारी ने अवैध संबंध बनाने का विरोध किये जाने पर उसे जिंदा जलाकर मारने की कोशिश किए जाने के मामले को लेकर प्राथमिक की दर्ज करायी है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति का लगभग 4 वर्ष पूर्व देहांत हो गया था। वहीं उसके ससुर की भी पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है।

शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे वह अपने घर पर वह घरेलू कार्य कर रही थी। इसी दौरान उसके ग्रामीण सत्यनारायण झा के पुत्र अजय झा व उसकी पत्नी इंदिरा देवी उसे भद्दी-भद्दी गाली देते हुए बकाये ईट का पैसा मांगने पहुंचे। जो ईट उसके मृतक ससुर लिए थे। पीड़ित महिला का बताना है कि उसके ससुर ने सारा बकाया रुपया ग्रामीणों के समक्ष ही लौटा दिया था। लेकिन अजय झा उसे अपने साथ अनैतिक संबंध बनाने का दबाव देता है।

शुक्रवार को उसे घर के बाहर अकेला देखकर अजय झा उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान अजय झा के द्वारा उसे और उसके बेटे को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। अजय झा ने उसके साड़ी पर आग फेंक दिया जिससे उसके साड़ी में आग लग गई। इस दौरान वह और उसका पुत्र जलने से बाल-बाल बच गयी। इसके बाद वह वहां से धमकी देते हुए फरार हो गए। इस संबंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर इसका अनुसंधान किया जा रहा है। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

14 घंटे ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

1 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago