समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवर्षा चौक के पास एक ग्रामीण चिकित्सक के बंद घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसको लेकर पीड़ित राम शंकर श्रीवास्तव ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया है। पीड़ित ने बताया कि वह भागलपुर में ग्रामीण चिकित्सक का काम करते है। समस्तीपुर वाले घर पर उनकी पत्नी रहती थी। पिछले हफ्ते ही वह सोनवर्षा चौक स्थित घर में ताला लगाकर भागलपुर उनके पास गई थी। इस बीच गुरुवार को उनके पड़ोसी विनय कर्ण ने सूचना दी की अज्ञात चोरों ने करकट काटकर घर से सामान की चोरी कर ली है।
सूचना पर पहुंचे पीड़ित राम शंकर श्रीवास्तव ने शुक्रवार को मुफस्सिल थाने को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पीड़ित ग्रामीण चिकित्सक का बताना है की उनकी पत्नी के मायके में शादी के समय मिले सारे जेवर व महंगे कपड़े यहीं थे। इसके अलावे नगद रूपया भी घर में था। इधर घटना के संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़ित की सूचना पर पुलिस टीम जांच के लिये गयी थी। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…