Samastipur

मोरवा में आग लगने से तीन घर जल कर खाक, सिलेंडर में आग पकड़ने से स्थिति हुई भयावह

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/मोरवा : मोरवा प्रखंड के चकसिकंदर वार्ड संख्या-2 में बुधवार की सुबह अगलगी की घटना हुई। चूल्हे से निकली चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग की तेज लपटें उठने लगी। घर के भीतर सिलेंडर में आग पकड़ने से स्थिति और भयावह हो गयी। लोगों की भारी भीड़ जुटी। लेकिन आग की लपटें देखकर लोगों की हिम्मत जवाब देने लगा। दमकल की गाड़ी पहुंची तो आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक सब कुछ राख के ढेर में तब्दील हो गया। इस घटना में अरविंद राय, धर्मेंद्र राय व सरविंद राय के घर जल कर खाक हो गये।

मुखिया ब्रजेश प्रसाद राय, राजेश प्रसाद राय, सन्तोष यादव आदि मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लेते हुए सीओ को इसकी सूचना दी। इस घटना में करीब पंद्रह लाख की सम्पति जलने का अनुमान है। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक रणविजय साहू पीड़ित परिवार से मिले। निजी कोष से आर्थिक मदद और अंगवस्त्र देकर ढांढस बंधाया। संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर अविलंब मुआवजे की राशि देने की बात कही।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

8 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

14 घंटे ago