Samastipur

दर्दनाक हादसा : देर रात समस्तीपुर में एक साथ जिंदा जले बुजुर्ग पति-पत्नी, आग लगने के कारणों का नहीं चल सका पता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हकीमाबाद में बुधवार देर रात अचानक एक घर में आग लग गई। चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से बुजुर्ग पति-पत्नी की मौत हो गई है। वहीं घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। मृतक की पहचान लखन सहनी (70) और पूर्णी देवी (65) के रूप में की गई है। हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सोंप दिया है।

वहीं मृतक के पुत्र तेजू सहनी ने इस घटना को साजिश बताया है। तेजू ने बताया कि पिताजी राज मिस्त्री का काम करते थे। हमलोग दूसरे घर में थे। पिताजी और मां सड़क किनारे वाले घर में सो रहे थे। बुधवार की देर रात करीब डेढ़ बजे ग्रामीणों के शोर मचाने पर मेरी नींद खुली। हमलोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। मां और पिताजी पुरी तरह जल चुके थे। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं मुफस्सिल थाने की पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

5 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

6 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

11 घंटे ago