समस्तीपुर/सरायरंजन :- सरायरंजन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाटबसेपुरा में मंगलवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक अनन्त कुमार राय ने कहा कि शिक्षक समाज के प्रकाश स्तंभ होते हैं। बच्चों को शिक्षित बनाने के साथ साथ संस्कारवान बनाने में भी उनकी अप्रतिम भूमिका होती है। समाज एवं राष्ट्र के नवनिर्माण में शिक्षक पूरी तल्लीनता व शिद्दत से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं।
विद्यालय के शिक्षक संदीप कुमार सिंह को बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा विद्यालय अध्यापक पद पर दरभंगा जिले में चयनित होने पर अंगवस्त्र, पाग एवं अन्य सम्मान सामग्री प्रदान कर प्रधानाध्यापक ने सम्मानित किया।
मौके पर शिक्षक अजय कुमार, संजीव कुमार, नागमणि आशुतोष, गंगा नारायण विद्यार्थी, राजेश्वर राम, अनामिका आनन्द, ज्योति सिंह, कंचन रानी, रेखा मिश्रा, रंजीत कुमार साहू, पिंकी कुमारी, गोविन्द कुमार, प्रिंस कुमार जायसवाल, रतीश कुमार झा, नीलम कुमारी, ममता कुमारी, शिखा अम्बष्ट, गायत्री कुमारी नीतीश कुमार, सीमा कुमारी, हरिकांत प्रकाश, शेखर प्रसाद, पूजा कुमारी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…