Samastipur

समस्तीपुर खान मार्केट से 50 लाख की चोरी मामले में गुदरी से कई संदिग्धों को पुलिस ने उठाया, आभूषण व नगद बरामदगी की भी सूचना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के खान मार्केट स्थित एक व्यवसायी के मकान से बीते 26 अप्रैल को करीब 50 लाख के आभूषण और नगद चोरी मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए कुछ संदिग्धों को उठाया है। फिलहाल इस मामले पर पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है। सूत्रों की मानें तो नगर थाना क्षेत्र के ही गुदरी बाजार से पुलिस ने संदिग्ध दो पुरूष और तीन महिला को गिरफ्तार किया है।

बताया गया है कि उनके पास से आभूषण व नगद भी बरामद किये गये है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है। पीड़ित व्यवसायी इन्द्रदेव गुप्ता के पुत्र रवि कुमार गुप्ता ने इसको लेकर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी जिसमें उन्होंने बताया था कि वह बीते करीब दो महीने से अपने माता-पिता के इलाज के लिए मुंबई में रह रहा था। इसी बीच उसके घर में चोरी हो गई थी। चोरी की सूचना आसपास के लोगों द्वारा मिलने पर वह समस्तीपुर पहुंचे।

उसने प्राथमिकी में अंकित किया है कि करीब एक दर्जन सोने की चेन, दो दर्जन सोने की अंगूठियां, दो सोने का ब्रासलेट, 16 सोने की टॉप, चार सोने का लॉकेट, दो सोने का झुमके, चार सोने की चूड़ियां, दो सोने का गहना सेट, दो चांदी का बर्तन सेट, पांच चांदी के भगवानजी के सिक्के, 90 चांदी का सिक्के समेत करीब 5 लाख रुपए नकद व अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली गई थी। प्राथमिकी में पीड़ित व्यवसायी ने चोरी सामान की अनुमानित मुल्य करीब 50 लाख बतायी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

3 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

9 घंटे ago