समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

केएसएस शूटिंग कंपटीशन में समस्तीपुर के संजीव को मिला गोल्ड मेडल

IMG 20241130 WA0079

समस्तीपुर/सरायरंजन : गोस्वामी मठ हरसिंगपुर निवासी पूर्व सैन्य अधिकारी गणेशानंद गिरि के पुत्र संजीव कुमार गिरि ने भोपाल में आयोजित केएसएस शूटिंग कंपटीशन 2025 में एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर 50 मीटर पिस्टल पैराशूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर समस्तीपुर सहित बिहार का नाम रोशन किया है।

बता दें कि विगत माह खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 के तहत करणी सिंह शूटिंग रेंज नई दिल्ली में छह दिवसीय पैराशूटिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई थी। इस प्रतियोगिता में विगत कई वर्षों से राष्ट्रीय चैंपियन बने रहे इस युवा पैराशूटर को 0.2 अंक से पिछड़ कर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था। यह प्रतियोगिता भी 50 मीटर फायर पिस्टल की थी।

IMG 20250420 WA0005paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इसके पूर्व इस युवा पैराशूटर ने विगत वर्ष साउथ कोरिया के चांगवों शहर में आयोजित इंटरनेशनल पैराशूटिंग प्रतियोगिता में दो गोल्ड जीतकर अपने देश का नाम रोशन किया था। उसका अगला लक्ष्य एशियाड एवं कॉमनवेल्थ गेम में देश के लिए गोल्ड मेडल जीत कर लाना है, जिसके लिए वह अथक परिश्रम कर रहा है। फिलहाल वह 11वर्षों से चेन्नई स्थित भारतीय लेखा एवं सांख्यिकी विभाग में ऑडिटर के पद पर कार्यरत है।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20240904 WA0139IMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20250404 WA0105 1IMG 20230818 WA0018 02