Samastipur

समस्तीपुर में हरितशाला कार्यक्रम के दौरान दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- इको प्रिज्म कलेक्टिव फाउंडेशन एवं बिहार शिक्षा परियोजना समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में इको क्लब की सक्रिय सहभागिता एवं पर्यावरणीय पहल को लेकर संचालित हरितशाला कार्यक्रम के दौरान दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शहर के एक निजी होटल में आयोजित किया गया।

इको प्रिज्म के सुनील कुमार ने प्रतिभागियों को कार्यशाला के उद्देश्य से अवगत कराया। कार्यशाला के प्रारंभ में सभी 10 प्रतिभागी विद्यालयों के बच्चों की टीम ने बारी-बारी से विगत कार्यशाला में तय किए गए व लक्ष्यों की संप्राप्ति से संबंधित प्रस्तुति दी। सहोदय फाउंडेशन गया के अनिल एवं रेखा ने पर्यावरण संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की। यूनिसेफ के प्रतिनिधि निकेत ने इको क्लब के कार्य एवं गठन पर प्रकाश डाला।

इको प्रिज्म के प्रमुख अमिताभ नाथ ने बताया कि जिला स्तर से चयनित दस विद्यालयों की यह दूसरी कार्यशाला है जबकि 20 नए विद्यालयों को भी कार्यक्रम से जोड़कर उनकी दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न हो चुकी है। कार्यशाला की इको प्रिज्म के पंकज, उत्क्रमित मध्य विद्यायल लगुनियाँ सूर्यकंठ के एचएम सौरभ कुमार, मध्य विद्यालय धुरलख के एचएम श्रीनाथ ठाकुर, बेलपचरुखी के एचएम मुकेश कुमार, सिंघियाखुर्द के एचएम देवेंद्र चौधरी एवं धीरेन्द्र कुमार धीरज ने भी संबोधित किया।

इस दौरान डीपीओ एसएसए मानवेंद्र राय ने बताया कि विद्यालयी बच्चों के व्यवहार में पर्यावरण संरक्षण को शामिल करने एवं इको क्लब की गतिविधियों को समृद्ध करने की दृष्टि से जिले की शिक्षा विभाग एवं इको प्रिज्म कलेक्टिव फाउंडेशन की ओर से यह नवाचार किया गया है। मौके पर शर्मा सुषमा सुरेंद्र, जयंती कुमारी, रमेश कुमार, विमल कुमार, हर्षवर्धन प्रसाद, जूही कुमारी, सिकंदर महतो, तारकेश कुमार, पूजा कुमारी, अनुपम कुमारी, पी दिव्यांशी, कुंदन कुमार, अनुष्का, शिवम् कुमार आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

33 मिनट ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

41 मिनट ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

49 मिनट ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

6 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

8 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

12 घंटे ago