Samastipur

डॉ. मनोज ने मृतका के परिजनों से मिलकर दिया न्याय का भरोसा, पिछले दिनों सदर अस्पताल के गेट पर बेहोशी की हालत में छोड़ भाग गये थे कुछ युवक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत पहाड़पुर गांव की बेटी खुशबु के संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने मृतका के परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना दी। बता दें कि बीते दिन पूर्व उक्त युवती को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

मृतका के घर पहुंचकर डॉ. सिंह ने घटना को सुनियोजित हत्या करार देते हुए गहरी चिंता जताई। डॉ. सिंह ने कहा यह कोई सामान्य घटना नहीं है, यह सोची-समझी साजिश का परिणाम प्रतीत होती है। दोषियों को जल्द से जल्द कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

डॉ. सिंह ने मृतका के परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और कहा कि न्याय की इस लड़ाई में वे परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने विभूतिपुर थानाध्यक्ष से मुलाकात कर मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की बात कही। डॉ. सिंह के साथ अमित कुमार बब्लू, राहुल कुशवाहा , प्रभात कुमार प्रशून, सुशांत कुमार, संजय सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

2 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

12 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

13 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

16 घंटे ago