Samastipur

समस्तीपुर DM व SP ने अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की छुट्टी की रद्द

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी जारी है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाए पाकिस्तान सरहद के पास गोलीबारी कर रहा है। ऐसे में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। इस बीच अब राज्य सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है। सरकार ने कड़ी सुरक्षा तैयारियों का हवाला देते हुए सभी जिलों के प्रशासनिक, पुलिस, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन कर्मियों की सभी छुट्टियों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। सभी अधिकारियों को बिना किसी देरी के ड्यूटी पर तैनात होने और किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

समस्तीपुर डीएम और एसपी ने भी पत्र जारी कर सभी अधिकारियों व पुलिस कर्मियों की सभी छुट्टियों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया। समस्तीपुर डीएम ने कहा लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। समस्तीपुर जिले पर इसका कोई सीधा असर तो नहीं हो सकता लेकिन एतिहात के तौर पर सभी तैयारी है। अस्पतालों से लेकर फायर ब्रिगेड तक अलर्ट मोड पर है। भारतीय सेना के साहस और पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है। आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुटता का परिचय देंगे।

एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द की :

समस्तीपुर एसपी अशोक मिश्रा ने सभी पुलिसकर्मियों के लिए आदेश जारी किया है। जिसमें साफ तौर से कहा गया है कि किसी भी पुलिसकर्मी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर विधि-व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिये अगले आदेश तक सभी प्रकार के अवकाश बंद कर दिये गए हैं। हालांकि विशेष परिस्थिति में वरिय अधिकारियों की स्वीकृति के बाद छुट्टी मिल सकती है।

वहीं यदि पूर्व से भी किसी पदाधिकारी व कर्मी की छुट्टी स्वीकृत है तो उसे भी बिना वरिय पदाधिकारी के अनुमति के बिना कार्यस्थल छोड़ने का निर्देश नहीं है। जो भी पुलिसकर्मी अवकाश पर हैं उन्हें अविलंब उनके पदस्थापन वाले जगह पर पहुंचने का निर्देश है। एसपी ने ये भी कहा है कि 8 मई 2025 से लेकर अगले आदेश तक विधि व्यवस्था और संप्रदाय सद्भाव बनाए रखने के लिए सभी प्रकार के अवकाश विशेष परिस्थिति को छोड़कर बंद किया जाता है।

नेपाल बॉर्डर के कारण समस्तीपुर मंडल अलर्ट पर :

नेपाल के रास्ते भारत आनेवाले किसी तीसरे देश के नागरिको को बिहार की सीमा में आने की अनुमति नहीं दी जा रही है। यहां तक कि नेपाल के लोगों को भी बिना वैध आईडी कार्ड के भारत में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। नेपाल सीमा से सटे होने के कारण समस्तीपुर रेल मंडल अलर्ट मोड पर है। आरपीएफ व जीआरपी हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।

मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल के सभी स्टेशनों, रेल प्रतिष्ठानों व ट्रेनों में चौकसी बढ़ा दी गयी है। खास कर संवेदनशील स्टेशनों को चिन्हित कर रेलवे सुरक्षा बल के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही जवानों को निर्देश दिया गया है वे चौबीसों घंटे मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों की निगरानी करें। इसके लिए प्रशिक्षित स्वान दस्ता का भी मदद लिया जा रहा है।पुलिस बलों के द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है वहीं संदिग्धों से पूछताछ हो रही है।

फिलहाल रेल परिचालन पर कोई असर नहीं :

समस्तीपुर मंडल से राजस्थान, पंजाब व जम्मू की तरफ जाने वाली ट्रेनों पर अभी कोई असर नही हुआ है। पूछे जाने पर रेल पीआरओ रंजीत कुमार ने बताया कि दिल्ली से आगे उत्तरी रेल का जोन आता है। पूर्व मध्य रेलवे में अभी ट्रेन के रद्द होने की कोई सूचना नहीं है। लेकिन सरकार और सेना के द्वारा मिले हर निर्देश का पालन किया जा रहा है। समस्तीपुर मंडल भी संभावित युद्ध के मद्देनजर पूरी तैयारी में जुटी है।

सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश :

इसके अलावा, पुलिस मुख्यालय की ओर से राज्य के सभी जिलों को भी सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। समस्तीपुर एसपी द्वारा सभी थानाध्यक्षों से होटल, लाज समेत अन्य ठहरने के स्थानों की नियमित जांच करने को कहा गया है। चेकिंग रजिस्टर मेंटेन करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी संदिग्ध के दिखायी देने पर मुख्यालय को तुरंत सुचित करने का निर्देश है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

1 घंटा ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

2 घंटे ago

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…

3 घंटे ago

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

6 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

9 घंटे ago