Samastipur

माॅ’ब लिं’चिंग के शिकार दोनों बदमाशों की हुई पहचान, एक मुजफ्फरपुर का तो दूसरा विद्यापतिनगर का, व्यवसायियों ने किया बाजार बंद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के सरदारगंज में माॅब लिंचिंग के शिकार दोनों बदमाशों की पहचान कर ली गयी है। पहले मृतक बदमाश की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के हत्था थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी मंजय पासवान के पुत्र प्रेम पासवान (20) के रूप में की गई है। वहीं दूसरे मृतक बदमाश की पहचान समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मड़वा गोपालपुर गांव निवासी विजय महतो के पुत्र प्रिंस महतो (21) के रूप में की गई हैं।

सदर अस्पताल में पहुंचे दोनों के परिजनों के द्वारा प्रेम और प्रिंस की पहचान की गई। सदर अस्पताल पर मौजूद प्रेम के मामा शिवनाथ पासवान ने भांजे की पहचान करते हुए बताया कि प्रेम शादी-विवाह में वीडियो रिकार्डिंग का काम करता है। वह यहां कैसे आया जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया की प्रेम अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ उनके घर नाजिरपुर आया था। रात भर रूका फिर सुबह सभी परीक्षा देने के लिये निकलने की बात कह चले गये।

रविवार को ही घटना हुई, इसकी जानकारी भी उन्हें हुई लेकिन इसमें उनका भांजा और उसका दोस्त था उन्हें यह मालूम नहीं था। इसके बाद सोमवार की सुबह दलसिंहसराय पुलिस के द्वारा जानकारी देने पर वह लोग यहां पहुंच उसकी पहचान किये। इधर पुलिस दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करा रही है। वहीं फरार दो अन्य अपराधियों की तलाश की जा रही है। लोगों में चर्चा के अनुसार भागने वाले दोनों बदमाशों में से भी एक बदमाश को गोली लगी हुई है। इधर घटना के बाद दलसिंहसराय में सोमवार को व्यवसायी वर्गो ने बाजार बंद कर दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

8 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

8 घंटे ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

9 घंटे ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

9 घंटे ago