समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाने के ढेलमारा में बुधवार को हथियार का भय दिखा बदमाशों ने बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया। लूट की वारदात सुबह करीब दस बजे की बतायी गई है। लुटेरों का निशाना बने बाइक सवार की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया गया है कि बेगुसराय जिले के भगवानपुर थाने के मोख्तियारपुर निवासी बाइक सवार अपने घर से इलाज कराने के लिये समस्तीपुर के लिये निकला था।
रास्ते मे मंसूरचक- दलसिंहसराय पथ पर ढेलमारा में पुलिया पर बाइक सवार बदमाशों ने रोक कर लप्पर-थप्पड़ से मारा तथा आर्म्स का भय दिखा कर बाइक लूट कर चलते बने। दिनदहाड़े बाइक लूट लेने की अजनौल में लोगों के बीच चर्चा रही। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि बाइक सवार ने मौखिक रूप से बाइक लूट की शिकायत की है। शिकायत की सत्यता एवं साक्ष्य के मद्देनजर पुलिस उक्त पथ में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…