समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बी. एलौथ गांव स्थित एक कैफे सेंटर के संचालक द्वारा ईमानदारी की मिसाल पेश की गई। कैफे संचालित ने एक ग्राहक का छूटा हुआ करीब दो लाख रुपए मूल्य का सोने का चेन वापस कर दिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आजादनगर निवासी सुमन कुमार नामक व्यक्ति, जो एक निजी बीमा कंपनी में एजेंट के रूप में कार्यरत हैं, बीते बुधवार की रात कैफे में कुछ समय बिताने आए थे।
इसी दौरान अनजाने में उनके गले से उनका कीमती सोने का चेन गिर गया। उन्हें इसकी जानकारी तब हुई जब वे घर पहुंच चुके थे। काफी खोजबीन के बावजूद चेन नहीं मिलने पर सुमन बेहद परेशान हो गए। आशा की अंतिम किरण लिए वे दोबारा उसी कैफे में पहुंचे और संचालक से अपनी समस्या साझा की। कैफे संचालक ने ईमानदारी दिखाते हुए बताया कि एक सोने का चेन कैफे में मिला था, जिसे उन्होंने सुरक्षित रख लिया था। सत्यापन के बाद उन्होंने चेन सुमन कुमार को सौंप दिया। कीमती सामान वापस पाकर सुमन कुमार बेहद खुश हुए। उन्होंने कैफे संचालक को नगद देकर पुरस्कृत भी किया।
समस्तीपुर : महिला से करीब साढ़े 13 लाख रुपये के साइबर ठगी के मामले में…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट पर शुक्रवार को दो फल विक्रेताओं के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग 15 वर्षीय किशोर के साथ…
समस्तीपुर : मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर आने वाले दैनिक यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम…
समस्तीपुर : राज्य खाद्य निगम बीएसएफसी से जुड़े सरकारी खाद्यान्न के उठाव को लेकर 27…
समस्तीपुर : "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" जनजागरूकता अभियान के तहत किड्स एंड मॉम्स…