समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में शुक्रवार की देर रात जमीनी विवाद में हुए गोलीबारी की घटना में पुलिस ने कारवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस घटना में दो गोली व एक खोखा भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भुसारी के ही स्व. उमेश राय के पुत्र बलवंत राय के रूप में की गई है।
बता दें कि आपसी विवाद को लेकर घर के पास के ही कुछ लोगों ने भुसारी गांव के कामेश्वर राय के पुत्र चंदन कुमार को पेट के पास गोली मारकर जख्मी कर दिया था। जख्मी का इलाज निजी अस्पताल में जारी है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि आपसी पुराने विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में नामजद एक अभियुक्त बलवंत कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…
बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…