समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल के भगवानपुर देसुआ रेल मालगोदाम पर शनिवार को मालगाड़ी से हुई चावल चोरी मामले में आरपीएफ ने सभी बोरी बरामद का लिया। इसके साथ ही कांड में संलिप्त दो आरोपी के साथ एक पिकअप व एक जुगाड़ ठेला को जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उजियारपुर थाना के भगवानपुर देसुआ निवासी देवन पासवान का पुत्र पीकअप चालक मणी पासवान व अंगारघाट थाना के सुपौल निवासी मंचन साह का पुत्र जुगार ठेला चालक नाकेश कुमार के रूप में हुई। वहीं मामले में गिरफ्तार आरोपी सहित 4 लोगो पर नामजद केस भी दर्ज किया गया।
जानकारी देते हुए समस्तीपुर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर अविनाश कोरेसिया ने बताया कि घटना में सील टूटा वैगनों (बॉगी) का चावल बोरियां का मिलान करने पर कुल 52 बोरी की चोरी ज्ञात हुआ था। जिसको अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर बरामद कर लिया गया।
उन्होंने कहा कि इस दौरान चावल लदी एक पिकअप व एक जुगार ठेला भी जब्त किया गया। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के अलावा दो अन्य आरोपियो की संलिप्तता ज्ञात हुआ है। जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस कांड का केस आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर एके चौधरी के आवेदन पर दर्ज किया गया है। जिसमे दो आरोपी गिरफ्तार दो आरोपी फरार है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…
समस्तीपुर : पटोरी क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजना का लालच देकर ठगी करने का…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार समस्तीपुर में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी बिहार दिवस…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चकउंबर गांव में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराना…