समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के काशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र से पांच करोड़ का सोना व 15 लाख कैश की लूट के बाद मुजफ्फरपुर व वैशाली पुलिस अलर्ट पर रही। समस्तीपुर की ओर से आने वाले रास्तों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। जिले की सीमा को सील कर वाहनों की जांच की गई। सीसीटीवी में दिखे अपराधियों को चिह्नित करने के लिए मुजफ्फरपुर-वैशाली समेत आसपास के जिलों की पुलिस अलर्ट कराया गया।
पुलिस अधिकारियो की व्हाट्सएप पर अपराधियों की तस्वीर भी भेजी गई है। बताया गया कि समस्तीपुर में 8-9 की संख्या में अपराधियों ने बैंक में घुसकर वहां मौजूद कर्मी और ग्राहकों को हथियार के बल पर कब्जे में ले लिया। 15 लाख रुपये कैश व करीब पांच करोड़ का सोना लूट लिया। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी कर्मी को कमरे और बाथरूम में बंदकर अपराधी फरार हो गए।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…
पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…
नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…