Samastipur

समस्तीपुर और वैशाली जिले में स्थापित किये जायेंगे इंडस्ट्रियल पार्क

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राज्य सरकार वैशाली जिले में आमश-दरभंगा रोड स्थित राजा पाकर और बख्तियारपुर-ताजपुर मार्ग स्थित मोरबा में इंडस्ट्रियल पार्क प्रस्तावित हैं. इनके लिए जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू हो गया है. औद्योगिक पार्क के लिए चिन्हित जमीन को देखने और उसकी उपयोगिता को परखने बियाडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार और उनके सहयोगी अफसर वहां पहुंचे.

वैशाली में करीब 1243 एकड़ रैयती जमीन का अधिग्रहण की कवायद हो रही है. इस पर करीब एक हजार करोड़ रुपये खर्च किये जाने हैं. इससे पहले बियाडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार ने वैशाली और समस्तीपुर स्थित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया. उद्यमियों से बातचीत की. निरीक्षण के दौरान दोनों जिलों के जिला पदाधिकारी व अन्य अफसर मौजूद रहे.

1180.98 करोड़ के होंगे निवेश

उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद की सचिवालय स्तर की बैठक में दो करोड़ से अधिक के 19 प्रस्तावों को प्रथम स्तरीय क्लियरेंस के लिए प्रारंभिक सहमति दी गयी. अब इन निवेश प्रस्तावों सैद्धांतिक सहमति प्रदान करने उच्च स्तरीय निवेष प्रोत्साहन पर्षद की बैठक में भेजने का निर्णय लिया गया. इन प्रस्तावों को जरिये करीब 1180.98 करोड़ के निवेश प्रस्तावित हैं.

74.24 करोड़ के निवेश प्रस्तावों वाली नौ इकाइयों को मिली मंजूरी

उद्योग विभाग की तरफ से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार 74.24 करोड़ के निवेश प्रस्तावों वाली नौ इकाइयों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के लिए अनुशंसा की गयी. इसके अतिरिक्त दो करोड़ तक पूंजी निवेश वाले स्टेज-1 के कुल 14 प्रस्ताव जिसमें 15.21 करोड़ का निवेश संभावित है. इस श्रेणी की ही चार इकाइयों को वित्तीय स्वीकृति दी गयी. इसमें करीब 4.89 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है.

अंबुजा सीमेंट भी लगायेगा यूनिट

बैठक में अंबुजा कंक्रीट नार्थ प्राइवेट लिमिटेड, क्रिसनंदन हेल्थ केयर प्रालि, सुगना फूड प्राइवेट लिमिटेड, सोनू नैन्सी एग्रो प्रालि, निप्टॉन फूडस एंड फिड्स प्रालि सहित अन्य इकाइयों को अनुशंसा प्रदान की गयी.बैठक में उद्योग विभाग के निदेशक निखिल धनराज निप्पाणीकर, बिहार राज्य प्रदूषण बोर्ड के पदाधिकारी, अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी, वाणिज्यकर विभाग के पदाधिकारी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पदाधिकारी, श्रम संसाधन विभाग के पदाधिकारी, उर्जा विभाग के पदाधिकारी के साथ अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जंक्शन पर सीट को लेकर इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो पक्षों के बीच मारपीट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शनिवार को जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में सीट पर बैठने…

32 मिनट ago

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

9 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

10 घंटे ago

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…

10 घंटे ago

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

14 घंटे ago