समस्तीपुर/अंगारघाट :- अंगारघाट थाना के रेवाड़ी गांव के वार्ड 8 में रविवार की रात एक महिला की पीट पीट कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान गांव के राहुल महतो की पत्नी ब्यूटी कुमारी (23) के रूप में की गई है। सूचना पर पुलिस पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोमवार को सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजते हुए मृतिका के पति राहुल कुमार को गिरफ्तार कर थाने ले आयी। इस बीच सूचना पर एफएसएल की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य के लिए नमूना एकत्र किया।
दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा, सर्किल इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर जांच किया। उधर सूचना पर व्यूटी के मायके बेगूसराय जिला के बछबारा थाना के अहियापुर निवासी गोरख महतो का पुत्र सह मृतिका के भाई राहुल कुमार स्वजनों के साथ अंगारघाट थाना पर पहुंचकर बहन का उसके पति व परिवार के लोगों द्वारा पीट पीट कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है।
हालांकि पति राहुल कुमार ने पत्नी से पारिवारिक बात को लेकर स्वयं फांसी लगाना से मौत होना बताया। जबकि पुलिस सूत्र की माने तो मृतिका के शरीर व मुंह पर पिटाई के निशान के साथ नाक से खून भी निकल रहा था। इस बीच अंगारघाट एसएचओ दिव्यज्योति कुमारी ने बताई की मुख्य आरोपी पति राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मायके बाला के आवेदन पर केस दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…
पटना में गुजरात के कारोबारी के स्टाफ से 17 किलो सोने की लूट हुई है।…
समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…
बिहार के मोतिहारी जिले के चर्चित तुरकौलिया शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़ती…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन…
समस्तीपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में यात्रियों की सुरक्षा,…