Samastipur

10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में एजुकेटर्स समस्तीपुर के 100% बच्चे सफल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आइआइटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स के बच्चों ने सीबीएसई द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। 12वीं के रौशन ने 92.80% ,उषा कुमारी ने 92%, पुष्पम ने 85%,विकास ने 85.5%,मनोहर ने 81%, अंक प्राप्त किए। वहीं 10वीं बोर्ड में आर्यन ने 96.20%, प्रज्ञा ने 95.60%, पूर्णिमा ने 94.80%, सुरभि स्वराज ने 93.60%, अक्षिता ने 93.20% सहित 30 बच्चों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किया।

उक्त आशय की जानकारी संस्थान के निदेशक शैलेंद्र कुमार ने दी। इस अवसर पर बच्चों को शिक्षकों मिठाई खिला कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। बच्चों ने अपने सफलता का श्रेय अपने माताा-पिता के साथ एजुकेटर्स के शिक्षकों को दिया।

इस मौके पर संस्थान के फाउंडर डायरेक्टर प्रवीण झा ने बताया कि एजुकेटर्स के द्वारा आईआईटी और मेडिकल परीक्षा के साथ बोर्ड के लिए भी लगातार प्रैक्टिस करवाया जाता है उसी का परिणाम है कि बच्चे बोर्ड के साथ साथ आईआईटी और मेडिकल में भी शानदार परिणाम दे रहे हैं।

नए सत्र के जानकारी देते हुए सीईओ डॉक्टर प्रदीप प्रांजल ने बताया कि प्री फाउंडेशन (कक्षा 6 से 10), फाउंडेशन (+2 के साथ आईआईटी और मेडिकल की तैयारी) तथा टारगेट बैच के लिए नामांकन जारी है, जिस के लिए एक स्पॉट स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन किया जाता है और इस टेस्ट के माध्यम से बच्चे 100% तक स्कॉलरशिप ले कर आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कर सकते हैं। इस मौके पर संस्थान के शिक्षक शैलेंद्र कुमार, प्रवीण झा, डॉक्टर प्रदीप प्रांजल, आदित्य झा, आईआईटीयान अभिनव कुमार, प्रह्लाद कुमार, प्रफुल्ल कुमार, सुनील कुमार, विशाल कुमार, कुंजबिहारी झा, अंकित कुमार आदि उपस्थित रहे।

वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

18 घंटे ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago