Samastipur

शाहपुरपटोरी, मोहिउद्दीननगर व विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन की आय में 9 करोड़ से अधिक का गबन, ऐसे दिया घोटाले को अंजाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

राजकीय रेल थाना बछवाड़ा के अधीन शाहपुर पटोरी, मोहिउद्दीन नगर एवं विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन की सरकारी आय नौ करोड़ रुपये से अधिक गबन किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में शाहपुर पटोरी स्टेशन के वाणिज्य अधीक्षक सुबोध कुमार राय, मोहिउद्दीन नगर स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक सूर्यकांत चौधरी एवं विद्यापति धाम रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक मुन्ना कुमार ने संयुक्त रूप से गबन की शिकायत राजकीय रेल थाना बछवाड़ा में की है।

जानिए क्या है पूरा मामला

शिकायत पत्र में कहा गया है कि उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर एवं उप महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक गांधी मैदान पटना के बीच अक्टूबर 2002 में रेल शक्ति प्रोजेक्ट करारनामा हुआ था। करारनामा के बाद स्टेशन से सरकारी आय को प्रतिदिन भारतीय स्टेट बैंक द्वारा अधिकृत हिताची कंपनी के वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के चमरहरा निवासी शिवदयाल सिंह के पुत्र अनीश रंजन सिंह के द्वारा अक्टूबर 2020 से भारतीय स्टेट बैंक में जमा कराया जा रहा था।

9 करोड़ से अधिक का गबन

लेखा विभाग हाजीपुर एवं सोनपुर टीम के द्वारा वित्तीय वर्ष 2020 से 2025 के बीच हुए वित्तीय गबन के संयुक्त जांच के दौरान अनीश रंजन सिंह के द्वारा नौ करोड़ तीन लाख 15 हजार एक सौ उनसठ रुपये गबन किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

आरोपित के द्वारा रेल कैश गबन के साथ-साथ स्टेशन मास्टर के परिचालन कार्य में व्यस्त होने का फायदा उठाकर मार्च 2024 से नवंबर 2024 तक का स्टेशन पर उपलब्ध रेल आय जमा से संबंधित रिकार्ड एवं जमा स्लिप भी गायब कर दिया गया है।

आरोपित पर शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन से चार करोड़ 57 लाख 36 हजार 19 रुपये, मोहिउद्दीन नगर से दो करोड़ 33 लाख छह हजार एक सौ एकतालीस रुपये, विद्यापति धाम स्टेशन से दो करोड़ 12 लाख 72 हजार नौ सौ निन्यानवे रुपये गबन किए जाने की शिकायत की है। अधिकारियों ने चल रही जांच में गबन की गई राशि बढ़ने की संभावना व्यक्त की है।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

9 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

10 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

10 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

10 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

12 घंटे ago