बिहार को तीसरी और समस्तीपुर मंडल को दूसरी अमृत भारत ट्रेन की सौगात जल्द ही मिलने वाली है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। खास बात यह है कि इस ट्रेन का संचालन भी सहरसा से ही किया जाएगा। इसे समस्तीपुर मंडल के सहरसा से फिरोजपुर (पंजाब) रूट पर चलाया जाएगा। राज्य की तीसरी अमृत भारत ट्रेन का रैक भी बिहार पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
रेलवे के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सहरसा-फिरोजपुर अमृत भारत ट्रेन के परिचालन की तारीख और फाइनल रूट से संबंधित जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी। पंजाब के फिरोजपुर तक जिस अमृत भारत ट्रेन को सहरसा से चलाया जाना है, उसका रैक सहरसा पहुंच गया है। इसे अभी सुपौल के सरायगढ़ में रखा गया है।
बिहार से चलने वाली तीसरी अमृत भारत ट्रेन साप्ताहिक होगी। फिलहाल एक रैक ही उपलब्ध होने के कारण इसे सप्ताह में एक दिन ही चलाया जाएगा। जो रैक सहरसा से फिरोजपुर जाएगा, वापसी में भी वही लौटेगा। बाद में अन्य रैक आने पर ट्रेन की अवधि घटाई जा सकती है। समस्तीपुर मंडल के रेल प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। मंडल के दिशा-निर्देशानुसार अमृत भारत की वाशिंग पिट सहरसा में धुलाई, सफाई, मेंटनेश और स्टेशन पर ठहराव से संबंधित इंतजाम किए जाने लगे हैं।
यह सहरसा स्टेशन को मिलने वाली दूसरी अमृत भारत होगी। पिछले महीने ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहरसा से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक अमृत भारत ट्रेन को वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके अलावा, दरभंगा से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच अमृत भारत टे्रेन पहले ही चल रही है।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…