Samastipur

सदर अस्पताल गेट पर गं’भीर हालत में लड़की को बाइक से फें’ककर दो युवक फरार; हुई मौ’त

समस्तीपुर : सदर अस्पताल के मुख्य गेट पर रविवार की शाम अज्ञात बाइक सवार दो युवकों ने एक युवती को रख वहां से फरार हो गये। दोनों लड़को को भागते देख अस्पताल गेट के बाहर मौजूद गार्ड और लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन तब तक दोनों के वहां से फरार हो गये। इसके बाद लड़की को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया गया है कि लड़की ने विषाक्त पदार्थ खाया था जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गयी थी। इमरजेंसी वार्ड में मौजूद कर्मी के अनुसार मरने से पहले लड़की ने अपनी पहचान खुशबु कुमारी (18) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी गंगा प्रसाद सिंह की पुत्री के रूप में बताया।

डॉक्टरों के द्वारा उसे बचाने का काफी भरसक प्रयास किया गया, लेकिन कुछ मिनटों बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद लड़की के बताये पते पर संपर्क करने पर उसके जीजा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने बताया की खुशबु समस्तीपुर में ही डेरा लेकर पढ़ती थी। वहां यहां कैसे आयी और उसकी मौत कैसे हुई कुछ भी जानकारी नहीं मिल पा रही है।

इधर पुलिस ने उसके शव को जब्त कर पोस्मार्टम के लिये भेज दिया है। इस संबंध में सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती के मौत के कारणों की स्पस्ट जानकारी हो सकेगी। उसके परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

7 मिनट ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

6 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

9 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

11 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

11 घंटे ago