समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के भरपूरा जयराम बेला गांव में मंगलवार शाम जमीनी विवाद को लेकर चाचा-भतीजा के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसमें दोनों पक्षों दो महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए। जख्मी की पहचान विश्वजीत कुमार, उसकी पत्नी शिवानी कुमारी के अलावे दूसरे पक्ष से पीयूष कुमार और विमला देवी के रूप की गई है।
इसमें शिवानी कुमारी और विश्वजीत कुमार की स्थिति गंभीर बतायी गयी है। इस संबंध में कर्पूरीग्राम थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि जमीनी विवाद से जुड़ा मामला है। मारपीट की सूचना पर 112 की टीम को भेजा गया था। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी किसी भी पक्ष के द्वारा आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलते ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…