Samastipur

बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को किया अलर्ट, नेपाल बॉर्डर से सटे होने पर समस्तीपुर रेल मंडल में भी निगरानी बढ़ी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसएसपी, एसपी व रेल एसपी को अलर्ट रहने को कहा है। इस संबंध में बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों के पत्र भेजा गया है। पुलिस मुख्यालय ने रिएक्शन के तौर पर आतंकी संगठनों के द्वारा हिंसक तथा विध्वंसक कार्रवाई किये जाने की संभावना जतायी गयी है। इसके मद्देनजर मंगलवार को समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ टीम के द्वारा जांच अभियान चलाया गया।

मंडल से नेपाल बार्डर सटे होने को लेकर समस्तीपुर मंडल पहले से भी अलर्ट मोड पर है। आशंका यह भी है की नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से आतंकी भारत में प्रवेश कर सकते हैं। बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि आतंकवादी संगठनों के द्वारा आतंक फैलाने तथा आंतरिक सुरक्षा को प्रभावित करने के उद्देश्य से राजनीतिक / धार्मिक व्यक्तित्वों, सुरक्षा बलों के पदाधिकारी/सुरक्षा कर्मियों, सुरक्षा और औद्योगिक संस्थानों,

महत्वपूर्ण संवेदनशील संस्थानों, रेलवे की आधारभूत संरचनाओं, भीड़ भाड़ वाले स्थलों, धार्मिक आयोजनों, धार्मिक स्थलों तथा विशिष्ट व्यक्तियों को लक्षित कर हिंसक कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी व रेल एसपी को अलर्ट रहने और निगरानी बनाए रखने का आदेश दिया है।

इधर सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने भी अपने अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पत्र के आलोक में एतिहात बरतने का निर्देश दिया। मंगलवार को सदर-1 अनुमंडल पुलिस कार्यालय में सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने का निर्देश देते हुए अपराधिक घटनाओं पर भी अंकुश लगाने का निर्देश उनके द्वारा दिया गया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

10 घंटे ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

1 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago