Samastipur

घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौ’त, कल निर्माणाधीन ताजपुर- बख्तियारपुर फोरलेन में काम करने के दौरान बेकाबू हाईवा ने मार दी थी ठोकर

समस्तीपुर/ताजपुर : निर्माणाधीन ताजपुर- बख्तियारपुर फोरलेन पर हाईवा से कुचलकर घायल हुए मजदूर की इलाके के दौरान मौत हो गई। बता दें की बुधवार शाम को रामापुर महेशपुर के निकट चंदौली की तरफ दुर्घटना हुआ था।

मृतक की पहचान हलई थाना के चकभेली गांव के राकेश कुमार के रूप में हुई है। आक्रोशित मजदूर और स्वजन शव को लेकर फोरलेन के कैंप पर पहुंचे और उचित मुआवजे की मांग करने लगे। निर्माणाधीन एजेंसी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षेप के बाद लोगों द्वारा शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

बताया गया कि वह निर्माणाधीन फोरलेन पर अलकतरा मिलाकर गिट्टी गिराने का काम जारी था। मजदूर भी उसी में काम कर रहा था। इसी बीच पीछे से आ रही हाईवा ने उसे कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। साथियों ने उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान देर रात करीब एक बजे उसकी मौत हो गई। बाद में मजदूर का शव गुरुवार की सुबह दरभंगा से लाया गया है।

आक्रोशित मजदूर और स्वजनों ने शव को हल‌ई थाना के चलालसाही स्थित फोरलेन के कैंप पर रख मजदूर के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग करने लगे। लोगों की मांगों को निर्माणाधीन एजेंसी द्वारा मान लिये जाने पर लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गये।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

4 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

14 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

14 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

17 घंटे ago