Samastipur

पूर्व मध्य रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, समस्तीपुर और जयनगर के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : जल्द ही गर्मी की छुट्टियां शुरू होने जा रही है। ऐसे में पूर्व मध्य रेलवे की ओर से बड़ा निर्णय लिया गया है। दरअसल, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। बता दें कि, उधना और समस्तीपुर व जयनगर के बीच समर स्पेशल ट्रेन की शुरूआत होने जा रही है। 2 स्पेशल ट्रेनें होगी जो कि, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी और जबलपुर के रास्ते चलेगी।

2 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय :

जानकारी के मुताबिक, रेल प्रशासन की ओर से गर्मी के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने और उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से उधना-समस्तीपुर-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराए पर 5-5 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है। स्पेशल ट्रेनों के खासियत की बात करें तो, इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी और सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी।

ऐसा होगा ट्रेनों का समय :

खबर की माने तो, गाड़ी संख्या 09069 उधना-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 3 मई से 31 मई 2025 तक हर एक शनिवार को उधना स्टेशन से रात 20:35 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी सुबह 06:05 बजे, जबलपुर 09:20 बजे, कटनी 10:45 बजे, सतना 12:25 बजे पहुंचकर, अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सोमवार .2:35 बजे समस्तीपुर स्टेशन पहुंचेगी। जबकि, गाड़ी संख्या 09070 समस्तीपुर-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 मई से 2 जून 2025 तक हर सोमवार को समस्तीपुर स्टेशन से प्रातः 05:00 बजे प्रस्थान कर,

सतना 19:10 बजे, कटनी रात 22:00 बजे, अगले दिन जबलपुर मध्यरात्रि 00:05 बजे, इटारसी 03:35 बजे पहुंचकर, अन्य स्टेशनों से होते हुए मंगलवार दोपहर 14:00 बजे उधना स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेनों के ठहराव की बात करें तो, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, चलथान, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र जंक्शन, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

3 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

8 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

9 घंटे ago