समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

क्राइम मीटिंग में SP ने अपराध पर नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर, गश्ती बढ़ाने का निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- समाहरणालय स्थित सभागार में रविवार को एसपी अशोक मिश्रा ने जिले के सभी थानाें के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सभी एसडीपीओ, डीएसपी व इंस्पेक्टर भी मौजूद रहे। एसपी बारी-बारी से सभी थानों के थानाध्यक्ष से उनके क्षेत्र में होने वाले कांडों के बारे में चर्चा किया तथा अहम निर्देश दिए। एसपी ने सख्त लहजे में कहा कि अच्छा काम करने वाले दारोगा से ही थाना चलवाया जायेगा, शिकायत मिलने पर कार्रवाई तय है। थानों पर पहुंचने वाले हर मामलों को निष्पादित किया करें। थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों के गुंडा पंजी में शामिल अपराधियों की कुंडली भी तैयार कर लें। क्राइम मीटिंग में एसपी ने थानेवार लंबित मामले, शिकायतें, लंबित अनुसंधान, गैर जमानती वारंट, नोटिसों का तामिला आदि की समीक्षा की।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150