Samastipur

कार्य में लापरवाही के आरोप में बिथान थानाध्यक्ष राजू कुमार निलंबित, रंजीत शर्मा को कमान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : बिथान थाना के थानाध्यक्ष राजू कुमार को एसपी अशोक मिश्रा ने कार्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। बता दें कि बिथान थाना कांड संख्या 06/2025 आर्म्स एक्ट के अभियुक्त जगमोहरा निवासी लालन कुमार के विरुद्ध आरोप पत्र समय से नहीं समर्पित करने के कारण बीएनएस का लाभ देते हुए कोर्ट के द्वारा अभियुक्त को जमानत दे दिया गया।

उक्त कांड में अनुसंधानकर्ता थानाध्यक्ष राजू कुमार थे। इसी कांड में लापरवाही के कारण अभियुक्त को जमानत मिला जिसपर थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी जिलादेश के अनुसार राजू कुमार की यह घोर लापरवाही है जो कांड के अनुसंधान में मनमानी करने, अभियुक्त को अनुचित लाभ पहुंचाने की मनसा से परिलक्षित करता है।

उक्त घोर लापरवाही के लिए एसपी ने तत्काल प्रभाव से राजू कुमार को बिथान थानाध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया है। वहीं निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस केंद्र समस्तीपुर बनाया गया है। निलंबन के बाद एसपी ने मोहनपुर थाने में पदस्थापित अवर निरीक्षक रंजीत कुमार शर्मा को बिथान का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

5 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

14 घंटे ago