Samastipur

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (आपदा प्रबंधन विभाग), पटना द्वारा चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान, पटना में 14-15 मई 2025 को आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड के दो शिक्षकों ने भाग लिया। विभिन्न सम्मानों से सम्मानित राज्य और जिलास्तरीय प्रशिक्षक और मध्य विद्यालय खोकसाहा के शिक्षक राजा राम महतो तथा टीचर ऑफ द मंथ के सम्मान से सम्मानित और उच्च माध्यमिक विद्यालय आलमपुर कोदरिया की शिक्षिका अदिति भूषण ने प्रखंड का नेतृत्व किया।

ज्ञात हो कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से चयनित मास्टर ट्रेनर्स को आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्त्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी बारीकी से दी गई। इसके बाद ये दोनों प्रशिक्षक प्रखंड के सभी विद्यालयों के एक एक शिक्षक को फोकल टीचर के रूप में प्रशिक्षित करेंगे। ये फोकल शिक्षक विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति के माध्यम सभी बच्चों, शिक्षकों और समाज को जागरूक करेंगे।

ये आपदा से पूर्व, आपदा के समय तथा आपदा के बाद बरती जाने वाली सावधानियों से बच्चों को अवगत कराएंगे ताकि आपदा जोखिमों का न्यूनीकरण किया जा सके। बच्चे हजार्ड हंट की पहचान कर जोखिम को न्यूनतम करेंगे। आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन, मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम एवं सुरक्षात्मक शनिवार की रूपरेखा, साइबर सुरक्षा, बाल-अधिकार, बाल-शोषण, मानव जनित आपदाएं तथा भूकंप, अग्निकांड,

आकाशीय बिजली आदि की मॉकड्रिल के अलावा डूबना, हड्डी टूटना, जबड़ा लॉक होना, सांप काटना आदि विभिन्न परिस्थितियों में प्राथमिक चिकित्सा उपचार की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में एसपीओ ,बी ई पी सी डॉ0 उदय कुमार उज्ज्वल,अशोक कुमार शर्मा (नोडल अधिकारी, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पटना,विनय कुमार,आपदा सचिव,डॉ ममता शर्मा,कोर्स कोऑर्डिनेटर एवं पंकज कुमार सुमन के मार्गदर्शन में किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

9 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

10 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

11 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

15 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

22 घंटे ago