बिहार बन रहा ग्लोबल लोकोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग का हब. ‘मेक इन इंडिया’ अभियान से ‘मेक इन बिहार’ के विजन को मिली है नई रफ्तार. सारण जिला के मढ़ौरा स्थित WLPL Marhowra Locomotive Plant (अमेरिकी कंपनी Wabtec और भारत सरकार के रेल मंत्रालय का संयुक्त उपक्रम) वैश्विक मानचित्र पर एक ग्लोबल लोकोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हो रहा है।
बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि मुझे यह बताते हुए अत्यंत गर्व हो रहा है कि सारण जिला के मढ़ौरा स्थित WLPL Marhowra Locomotive Plant (अमेरिकी कंपनी Wabtec और भारत सरकार के रेल मंत्रालय का संयुक्त उपक्रम) वैश्विक मानचित्र पर एक ग्लोबल लोकोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हो रहा है। यह संयंत्र अफ्रीकी देश गिनी के Simandou Project के लिए 4500 HP लोकोमोटिव की भारत की लोकोमोटिव क्षेत्र में सबसे बड़ी निर्यात खेप तैयार कर रहा है, जो जून माह के अंत मे गिनी के लिए रवाना होगा।
नीतीश मिश्रा ने कहा कि इससे पूर्व इसके नामकरण हेतु आगामी 26 मई को WLPL Marhowra Locomotive Plant में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारत सरकार की “Make in India” और “Make for the World” पहल के तहत आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मील का पत्थर है। बता दें, विगत दिनों अमेरिकी कम्पनी Wabtec Corporation के दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के प्रबन्ध निदेशक संदीप सेलोट ने मुझसे मुलाकात कर इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत चर्चा की थी। इस परियोजना की सफलता बिहार को वैश्विक विनिर्माण मानचित्र पर अग्रणी स्थिति में लाने की दिशा में निर्णायक कदम है।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…
नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…
समस्तीपुर : जिले में संचालित करीब 19 बैंक अकाउंट से अधिक का उपयोग देश के…
समस्तीपुर : सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (05585/05586) का…
बिहार के सिविल न्यायालयों में चपरासी पद पर भर्ती के लिए आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा…
समस्तीपुर : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुए कई वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन इसके…