Samastipur

KSR कॉलेज सरायरंजन में युवाओं को मिले नौकरी के अवसर, 103 युवाओं को मिली नौकरी

समस्तीपुर/सरायरंजन :- आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) और एक्सिस बैंक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को केएसआर कॉलेज सरायरंजन मे रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य बिपिन कुमार झा ने किया। इस मेले में टाटा मोटर्स, सुजुकी मोटर्स, मदरसन, वेस्टर्न रेफ्रिजरेशन और फ्यूजन फाइनेंस जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के नियोक्ताओं ने हिस्सा लिया।

युवा जंक्शन सरायरंजन की टीम ने विभिन्न योग्यता और कौशल के आधार पर 250 उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया। चयन प्रक्रिया के बाद एचआर ने मारुति के लिए 10, मशीनों प्लास्टिक के लिए 10, टाटा मोटर्स के लिए 50, वेस्टर्न रेफ्रिजरेटर के लिए 5, मदरसन के लिए 10 फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस के लिए 10 और मोबाइल निर्माण क्षेत्र के लिए 08 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया, जिनमें 15 महिलाएं शामिल हैं। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को जल्द सूचित किया जाएगा और युवा जंक्शन सरायरंजन, सरैया चौक की टीम द्वारा उनकी जॉइनिंग प्रक्रिया में सहायता प्रदान की जाएगी।

प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार झा ने ग्रामीण युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने और अधिक से अधिक जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखेगा।

कार्यक्रम में स्किल मैनेजर रजनी रंजन, प्लेसमेंट ऑफिसर कोमल रानी, सेंटर मैनेजर अभिषेक, सत्य देव, उमेश कुमार, सोनल, अभिजीत, शानू कुमार और उजाला उपस्थित थे। यह रोजगार मेला ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

9 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

10 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

22 घंटे ago